उत्तराखण्ड डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ का द्वादश महाधिवेशन का हुआ विधिवत उद्घाटन

देहरादून। हिमालयन सांस्कृतिक केन्द्र में उत्तराखण्ड डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ लोक निर्माण विभाग के दो दिवसीय द्वादश महाधिवेशन के प्रथम दिन संघ के पदाधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर विधिवत उद्घाटन किया गया। पण्डित नरेश सुन्दरियाल द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार किया गया। मुख्य संयोजक इं0 दिवाकर धस्माणा, प्रान्तीय अध्यक्ष इं0 आर सी शर्मा, प्रान्तीय महामंत्री इं0 सी. डी. सैनी के संयोजन में आयोजित महाधिवेशन में डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों तथा सदस्यों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर संघ के पदाधिकारियों ने विभिन्न विषयों पर चर्चा की तथा वार्षिक लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। अधिवेशन में संघ की नई कार्यकारिणी का गठन भी किया जायेगा तथा शनिवार को नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण करवाया जायेगा।
इस अवसर पर संरक्षक इं0 यू एस मेहर, प्रान्तीय अध्यक्ष महासंघ इं0 एस एस चौहान, प्रान्तीय महामंत्री महासंघ इं0 मुकेश रतूड़ी, इं0 विनोद सनवाल प्रान्तीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष, इं0 कमल किशोर उनियाल प्रान्तीय मंत्री वित्त, इं0 अरूण भण्डारी प्रान्तीय उपाध्यक्ष, इं0 विनेश वर्मा प्रान्तीय प्रचार प्रसार सचिव प्रान्तीय, इं0 भगवान सिंह चौहान, इं0 अमित सैनी, इं0 हरीश भट्ट तथा मण्डलीय एवं प्रदेश भर के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।
मंच का संचालन शिवराज सिंह लोधियाल एवं अजेन्द्र जोशी ने किया।