अतुल राजेंद्र कांबले को मिला गिरधारीलाल आर्य स्मृति उत्तराखंड सम्मान-2025

Spread the love


कोटद्वार। आर्य गिरधारीलाल महर्षि दयानंद ट्रस्ट (पंजी.) कोटद्वार की एक सभा सर्वोदय चौक हल्दूखाता में हुई जिसमें प्रमुख आर्य समाजी, उत्तराखंड में भूदान आंदोलन के प्रणेता स्व.स्वामी योगानन्द महाराज (पूर्व नाम सोहन लाल ’ भू- भिक्षु’ ) द्वारा उरुलीकांचन पुणे में स्थापित साम्ययोग आश्रम के ट्रस्टी अतुल राजेन्द्र कांबले को उनकी सामाजिक सेवाओं के लिए “गिरधारीलाल आर्य स्मृति उत्तराखंड सम्मान – 2025“ से सम्मानित किया गया। सम्मान स्वरूप पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह व सम्मानपत्र भेंट किया गया।
ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. सुरेन्द्र लाल आर्य ने कहा कि इंजीनियर अतुल राजेंद्र कांबले आर्य समाज एवम सर्वोदय के विचारों की रोशनी में सरलता, सादगी व समपर्ण भाव से कार्य कर आश्रम को आगे बढ़ा रहे हैं व जनसेवा फाउंडेशन पुणे के अध्यक्ष भी हैं। अतुल राजेन्द्र कांबले ने सर्वधर्म समभाव प्रार्थना का गान किया।
सभा की अध्यक्षता डॉ. सुरेन्द्र लाल आर्य ने व संचालन शूरबीर खेतवाल ने किया ।
इस अवसर पर कण्वाश्रम ग्राम स्वराज समिति हल्दूखाता के अध्यक्ष विनय रावत, डॉ. मंजू रावत शाह, दीपक कुकरेती, मंजू रावत, गीता बिष्ट, विनय रावत, यशपाल बिष्ट, किशन सिंह नेगी, बृजेन्द्र नेगी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *